महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर दौड़ का आयोजन
विकासनगर। महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से आज भव्य “THE FLYING SIKH RUN” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि सरदार जसविंदर सिंह ने मिल्खा सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन अनुशासन, संघर्ष और प्रतिबद्धता का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को नशा-मुक्त अभियान से जुड़ने और फिट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

https://www.facebook.com/share/v/1BvefLCRSd/