ऐसी ही स्थिति है आजकल उत्तराखंड के कई इलाकों की…. यहां आए दिन जंगली जानवरों के हमलों में कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे तो कई गंभीर घायल हो गए। इसलिए आजकल इन इलाकों में लोग सुबह और देर शाम कहीं आने जाने के अलावा टहलने की आदत से भी तौबा कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर भी बाहर जाने से कतरा रहे हैं। ये फोटो उत्तराखंड के Nh -109 की थाला बाजार एवं बिसरा खेत के मनगाड़ नामक स्थान की बताई जा रही है। यहां सुबह सुबह कई बार भालू को देखा गया है। ये बहुत ही खतरनाक स्थिति है, क्योंकि जंगली जानवरों का दिन में भी सड़कों पर उतर आना कई हादसों की वजह बन सकता है। वैसे भी आजकल ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं, इसलिए जहां ऐसे मामले सामने आए वहां मॉर्निंग वॉक और रात के समय टहलने जाना छोड़ दें, क्योंकि जान है तो जहान है।
