7 प्रतिष्ठानों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में सोमवार को व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। श्रम विभाग, पुलिस, डीटीएफ, बचपन बचाओ आंदोलन, बाल विकास विभाग तथा अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने शहर के बाजारों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों और वर्कशॉपों में निरीक्षण कर 7 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया।
डीएम सविन बंसल ने कहा, बच्चों से उनका बचपन व शिक्षा छीनने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध बालश्रम को हर कीमत पर रोका जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।” उन्होंने समाज से भी अपील की कि बालश्रम से संबंधित सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएँ।
थानोंवार छापेमारी व रेस्क्यू
थाना विकासनगर
– 09 प्रतिष्ठानों पर छापे
– AB Fabrication जीवनगढ़ से 1 बालश्रमिक
– New Bharat Tyre Puncture जीवनगढ़ से 1 बालश्रमिक
थाना पटेलनगर
– 12 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
– Delhi Automobile कारगी चौक से 1
– Suhail Body Care मेंहूवाला से 1
– Akhtar Wood Work मेंहूवाला से 1
थाना सहसपुर
– 02 प्रतिष्ठानों पर छापे
– Shree Balaji Auto Repair Parts से 1
– Brothers Restaurant लांघा रोड से 1
कुल
– 23 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
– 07 प्रतिष्ठानों से 07 बालश्रमिक रेस्क्यू
– सभी 7 प्रतिष्ठान स्वामियों पर मुकदमा दर्ज
रेस्क्यू किए गए बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) केदारपुरम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
